October 22, 2026

जिला सेवायोजन कार्यालय में मॉडल कैरियर सेंटर द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया

हरिद्वार। श्रीमती अनुभा जैन, जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया की मंगलवार को जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार में मॉडल कैरियर सेंटर द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें नियोक्ता कैम्प 108 सर्विसेज द्वारा ई०एम०टी (इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन) एवं ड्राईवर के पदों पर नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार किया गया।

मानव संसाधन अधिकारी श्री कोमल कुमार नियोक्ता कैम्प 108 सर्विसेज ने अवगत कराया कि इसमें कुल 48 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें कुल 31 लोगों से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर लिखित परीक्षा हेतु चयन किया गया। लिखित परीक्षा को उत्तीर्ण करने के पश्चात सभी चयनित प्रतिभागियों का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार के परिणाम में कुल 17 चयनित प्रतिभागियों को सक्षम पाया गया। अंतिम परिणाम की घोषणा कैंप 108 द्वारा जल्द ही की जाएगी।

इस अवसर पर श्रीमती शानू राहुल जैन, इशांत कुमार, विपिन, अखिलेश मौजूद रहे।

 

You may have missed