
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनपद में सम्पत्ति के मूल्यांकन हेतु नवीन मूल्यांकन सूची(सर्किल रेट) के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जनपद हरिद्वार में सम्पत्तियों के मूल्यांकन हेतु वर्तमान में प्रवृत्त सर्किल दरों को अधिक प्रभावी, व्यावहारिक तथा युक्ति संगत बनाये जाने के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ, जिसमें सर्किल रेट के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) श्री बीर सिंह बुदियाल, सचिव एचआरडीए श्री उत्तम सिंह चौहान, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण श्री सुरेश तोमर, तहसीलदार हरिद्वार श्री दयाराम सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
चारधाम यात्रा को सकुशल संपन्न कराने हेतु हरिद्वार पुलिस की ओवर स्पीड वाहनों पर पैनी नजर
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत बीएलओ, सुपरवाइजर एवं वॉलंटियर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न
फार्मर रजिस्ट्री अभियान में तेजी लाएं, अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी