
हरिद्वार। अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) श्री बीर सिंह बुदियाल ने शुकवार को ज्वालापुर स्थित खाद्य विभाग के धान क्रय क्रेन्द्र का औचक निरीक्षण किया।
अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) श्री बीर सिंह बुदियाल ने 41 कुन्तल धान को अपने सामने तौल किया, जिसमें नमी की मात्रा निर्धारित मानकों के अनुसार पाई गयी तथा पाया कि मशीन की तौल बिल्कुल ठीक है। उन्होंने धान नमी मापक यत्रों की भी जांच की,जिसमें पाया कि धान नमी मापक यन्त्र सही कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भगवानपुर, लक्सर सहित अन्य धान क्रय केन्द्रों पर भी धान की खरीद जारी है।
इस अवसर पर सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
सफाई कर्मचारियों के लिए कांवली रोड पर विशेष शिविर, 250 लाभार्थियों ने किया योजनाओं के लिए आवेदन
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद
प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में चारधाम परियोजना के पैकेज 2 एवं पैकेज 3 से संबंधित बैठक आयोजित हुई