
देहरादून ।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डा. राकेश कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने डा. राकेश कुमार को आयोग द्वारा कराई जाने वाले भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया को त्वरित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रसन्नता व्यक्त की कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा कुशलता तथा पूर्णतः पारदर्शिता से भर्ती प्रक्रिआओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं uको आश्वासन दिया है कि भर्ती परीक्षाएं पूर्णतः पारदर्शिता व निष्पक्ष तरीके से संचालित की जाएगी। युवा लगन और परिश्रम से परीक्षाओं की तैयारी करें। आयोग के अध्यक्ष डा. राकेश कुमार ने जानकारी दी कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग आगामी परीक्षाओं के कैलेण्डर जारी कर चुका है तथा तदनुसार सारी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई है। जल्द से जल्द परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।

More Stories
आँपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही
SIR अभियान को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, डीएम ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
आयुक्त रंजना राजगुरु ने टिहरी कलेक्ट्रेट, तहसील कार्यालय एवं मॉडर्न रिकॉर्ड रूम का किया निरीक्षण