
देहरादून। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में गढ़वाली फिल्म ‘प्रधानी‘ का मुहूर्त शॉट दिया और फिल्म के पोस्टर को लांच किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक अशोक चौहान और अन्य कलाकारों को शुभकामनाएं दीं।
फिल्म के लेखक-निर्माता-निर्देशक अशोक चौहान ने कहा कि इस फिल्म का फिल्मांकन पौड़ी के किमसार क्षेत्र,टिहरी व देहरादून के अनेक स्थानों पर किया जाएगा। फिल्म में मुख्य कलाकार घनानन्द गगोडिया,सतेश्वरी भट्ट,पन्नू गुसाई,रमेश रावत,प्रशान्त, मिनी उनियाल, शिवानी भण्डारी, गौरव गैरोला, चन्द्रवीर गायत्री आदि हैं।

More Stories
जनपद के श्रमिकों को मिलेगा बेहतर एवं निशुल्क चिकित्सा उपचार
सिंगल यूज़ प्लास्टिक को ‘नमस्ते’ बोलें! हरिद्वार की 4 ‘ग्रीन चौकी’ बनीं गेम-चेंजर
जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम