
देहरादून। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में गढ़वाली फिल्म ‘प्रधानी‘ का मुहूर्त शॉट दिया और फिल्म के पोस्टर को लांच किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक अशोक चौहान और अन्य कलाकारों को शुभकामनाएं दीं।
फिल्म के लेखक-निर्माता-निर्देशक अशोक चौहान ने कहा कि इस फिल्म का फिल्मांकन पौड़ी के किमसार क्षेत्र,टिहरी व देहरादून के अनेक स्थानों पर किया जाएगा। फिल्म में मुख्य कलाकार घनानन्द गगोडिया,सतेश्वरी भट्ट,पन्नू गुसाई,रमेश रावत,प्रशान्त, मिनी उनियाल, शिवानी भण्डारी, गौरव गैरोला, चन्द्रवीर गायत्री आदि हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 56 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS और PCS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल व अल्मोड़ा के डीएम बदले
सैनिक सम्मेलन की समाप्ति पर एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित