
हरिद्वार । उत्तराखंड के हरिद्वार में बने सिडकुल की एक ऑटो पार्ट बनाने वाली बड़ी कंपनी में आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई आनन-फानन में फैक्ट्री में धुआं देखकर मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को बुलाया गया जिसमें आग को बुझाने का प्रयास किया गया।
आपको बताते चलें कि हरिद्वार उद्योगी क्षेत्र सेक्टर 3 के प्लांट नंबर 2 में स्थित विक्टोरा ऑटो प्राइवेट लिमिटेड नाम की टेंपो पार्ट बनाने वाली बड़ी इकाई है। शनिवार दोपहर 1:45 पर फैक्ट्री में से अचानक धुआं उठने लगा देखते ही देखते फैक्ट्री में आग लग गई आग लगते ही फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे कर्मचारियों वह अधिकारियों ने आनन-फानन में भाग कर बाहर निकले और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाने के लिए फोन कर दिया। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू किया गया।

More Stories
सपा कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के नेतृत्व में टीम द्वारा किराना दुकानों तथा रिटेल स्टोरों का निरीक्षण किया गया
श्रद्धेय अशोक सिंघल जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित किया: मुख्यमंत्री धामी