
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। मन की बात कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम हम सभी को प्रेरणा देता है। यह हम सभी देशवासियों को आपस में जोङने का प्रभावशाली माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता है। पूरी दुनिया में उनकी नेतृत्व क्षमता की सराहना की जाती है। उनके नेतृत्व में विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। एक दिसंबर से जी20 की भारत अध्यक्षता करने जा रहा है। निश्चित तौर पर विश्व कल्याण के लिए दुनिया भारत की ओर देख रही है।

More Stories
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार थाना कनखल पुलिस द्वारा चलाया सत्यापन अभियान
पुलिस अधीक्षक रेलवे उत्तराखंड महोदया सुश्री अरुण भारती के कुशल नेतृत्व में जीआरपी लक्सर पुलिस को मिली शानदार सफलता
घरों से मोबाइल व अन्य समान चोरी मामले में सगे भाई आए गिरफ्त में