
हरिद्वार। अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग श्री राम जी लाल का सेवा निवृत्ति समारोह बुधवार को ग्रामीण निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) श्री बीर सिंह बुदियाल, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी श्री बृजेश तिवारी, मुख्य कोषाधिकारी सुश्री नीतू भण्डारी कोषाधिकारी प्रवीण कौर व सहायक कोषाधिकारी पंकज गुप्ता आदि ने श्री रामजी लाल को स्मृतिचिह्न व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित करते हुये शुभकामनाएं दी ।
इस मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री श्रवण झा, महामंत्री श्री अश्वनी अरोड़ा एवं कार्यकारणी सदस्यों द्वारा भी शाल ओढ़ाकर व पुष्पगुच्छ भेंटकर श्री रामजी लाल को सम्मानित किया गया।
मंच संचालन सुश्री मीनल गुलाटी ने किया।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए