March 13, 2026

भाजपा विधायक मदन कौशिक बने राष्ट्रीय कार्य समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य

देहरादून । हरिद्वार से भाजपा के विधायक मदन कौशिक राष्टीय कार्य समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये गए। काफी लंबे समय से उत्तराखंड की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बनाये रखने वाले हरिद्वार शहर विधायक मदन कौशिक का पिछले कुछ समय से राजनीतिक ओहदा कम होता दिख रहा था इस बीच भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उनको नई जिम्मेदारी देना उनके लिए शुभ संकेत है कौशिक उत्तराखंड के पूर्व काबीना मन्त्री ओर प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है ।