October 27, 2026

इनर लाइन परमिट जारी करने के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 19 फरबरी को बैठक प्रस्तावित

पिथौरागढ़। जिला पर्यटन विकास अधिकारी पिथौरागढ़ कीर्ति चंद्र आर्य ने बताया हैं कि आदि कैलाश, ओम पर्वत यात्रा में जाने वाले पर्यटकों/आगंतुकों के सुविधार्थ ईनर लाईन परमिट पिथौरागढ़ मुख्यालय से जारी किये जाने हेतु 19 फरवरी 2025 की मध्यान 12 बजे जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की जानी है।

उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से भी अनुरोध करते हुए कहा कि जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आहूत होने वाली बैठक में यथासमय प्रतिभाग करें l