
हरिद्वार। मंशादेवी व चंडीदेवी रोपवे अगले कुछ दिनों वार्षिक रखरखाव के लिए बंद रहेंगे।यूनिट हैड मनोज डोभाल ने बताया कि ऊषा ब्रेको उच्च सुरक्षा मानकों पर रोपवे संचालित करती है।जिसके कारण वर्ष में दो बार पूरे संयंत्र की सुरक्षा जांच की जाती है।कल 5 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक मंशादेवी रोपवे व 12 से 17 दिसम्बर तक चंडीदेवी रोपवे सुरक्षा जांच हेतु बंद रहेगा।इस दौरान विभिन्न जांचों के साथ कलपुर्जों को बदलने का काम भी किया जाएगा। इसके बाद 11 दिसम्बर से मंशादेवी व 18 दिसम्बर से चंडीदेवी रोपे पुनः संचालित होगा।

More Stories
12 अक्टूबर को हरिद्वार भ्रमण पर रहेंगे मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री धामी ने किया श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ
कोषागार कर्मचारी संगठन, उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी, दिवाकर कोठारी निर्वाचित हुए महामंत्री