
हरिद्वार। एक चलती बैटरी रिक्शा में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। रिक्शे में बैठी सवारियों और रिक्शा चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
दरअसल, लक्सर गांव के पास गुरुवार को एक बैटरी रिक्शा चालक लक्सर स्थित शिव चौक के पास से सवारियों को बैठाकर सुल्तानपुर गांव की तरफ जा रहा था। जैसे ही वो लक्सर गांव के पास पहुंचा तभी अचानक उसकी रिक्शा में धुआं उठने लगा।
धुआं उठता देख रिक्शे में बैठी सवारी और रिक्शा चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते रिक्शा में आग बढ़ने लगी। आसपास मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। तभी मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने जैसे तैसे करके रिक्शा के तार हटाए और आग को बमुश्किल शांत किया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

More Stories
मुख्यमंत्री से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री आवास पर रानीपुर (हरिद्वार) विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री आदेश चौहान ने शिष्टाचार भेंट की
परमार्थ निकेतन में शारदीय नवरात्रि पर माँ भगवती की उपासना, पूजन-अर्चन और विश्वकल्याण की मंगलकामना