
हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में शुक्रवार को भी अवैध निर्माण/कालोनी को सील करने की कार्रवाई की गयी।
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि आज श्रीए0एस0 गुसाईं , सोनू द्वारा रोड न0-03, तुसाडिया ऑफिस के बगल में सुमन नगर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी , श्री विकास त्यागी द्वारा रोड न0-02 , नेगी प्रोविजन स्टोर वाली कालोनी ,सुमन नगर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी , एवं हितबद्ध व्यक्ति आदि द्वारा रोड न0-02, जसपाल पंवार की कालोनी के सामने सुमन नगर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी को अवर अभियन्ता श्री आकाश जगूडी ,क्षेत्रिये सुपरवाइजर व् स्टाफ के द्वारा सील किया गया।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

More Stories
सेवा सुशासन एवं जन कल्याण के धामी सरकार 5 वर्ष
मुख्यमंत्री की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’- सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा
आग लगने की घटनाओं से बचाओ के लिए फायर ऑडिट, मौके पर सुरक्षा उपकरणों की की गई जांच