
हरिद्वार: जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में बुधवार को भी अवैध निर्माण/कालोनी को सील करने की कार्रवाई की गयी।
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि आज श्री सचिन आत्रेय द्वारा गांव पंजनहेडी लक्सर रोड निकट शिव मंदिर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी को एवं श्री संजय कुमार कश्यप पुत्र श्री अजीत सिंह द्वारा पी0ए0सी0 रोड ज्वालापुर हरिद्वार में किए गए अनाधिकृत निर्माण को अवर अभियन्ता श्री आकाश जगूडी, क्षेत्रीय सुपरवाइजर श्री ललित कुमार, किशन यादव व प्राधिकरण की टीम ने सील किया।

More Stories
बीजेपी के हजारों कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों ने अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदेश कांग्रेस भवन का घेराव किया
श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज की कांवड़ यात्रियों से अपील
कप्तान नवनीत सिंह ने लिया संज्ञान, हरिद्वार पुलिस का कड़क वार