
हरिद्वार l शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेम चंद अग्रवाल ने हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में रैन बसेरे का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां लोगों से भी वार्ता की। साथ ही नगर क्षेत्र में अलाव की स्थिति भी जानी।

बुधवार को उन्होंने सीसीआर के समीप पुरुष व महिला रैन बसेरे का निरीक्षण किया। इस दौरान रैन बसेरे में रह रहे लोगों से वार्ता की l
डॉ अग्रवाल ने निर्देश देते हुए कहा कि खुले आसमान के नीचे रह रहे लोगों को रेन बसेरा की जानकारी दें। इसके लिए स्लोगन बोर्ड भी लगाए जाएं। जिससे जरूरतमंद व्यक्ति को रेन बसेरा उपलब्ध हो सके।
सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर ने बताया कि हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में 20 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इस पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने अलाव की व्यवस्था को सुचारू रखते हुए आवश्यकता पड़ने पर इसकी संख्या को बढ़ाने के लिए भी निर्देशित किया।
इस मौके जिलाध्यक्ष भाजपा सन्दीप गोयल, पूर्व मेयर हरिद्वार मनोज गर्ग, सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर आदि उपस्थित रहे।

More Stories
श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से आपसी सद्भाव, अनुशासन और शांति बनाए रखने की अपील की
जिलाधिकारी ने की श्री केदारनाथ धाम मास्टर प्लान एवं निर्माणाधीन वैकल्पिक पैदल यात्रा मार्ग के कार्यों की समीक्षा
17 से 26 जून तक चलेगा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’, जनपद में होंगे व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम