
हरिद्वार। तीर्थनगरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक हरकी पौड़ी पर अपनी जान देने की योजना बना रहा है।
आज हरिद्वार सोमती अमावस्या पर हर की पौड़ी पुलिस चौकी ने आत्महत्या के इरादे से हरिद्वार पहुंचे एक युवक को जान बचाई। फेरुपुर पथरी निवासी आशु पुत्र राजकुमार हरकी पौड़ी गंगा में सुसाइड करने के लिए आया था । पौड़ी चौकी पर तैनात महिला कांस्टेबल सुषमा रानी और सुनीता पाल को घाट पर युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगी और तत्परता दिखाते हुए युवक को पुलिस चौकी ले आई। चौकी इंचार्ज मुकेश ने युवक से पूछताछ की और युवक से परिजनों का पता पूछा। और युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
इस प्रकार से सुषमा रानी और सुनीता पाल की सुझ् बुझ के कारण एक युवक की जान बची।

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय आशा दिवस पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज का संदेश-आशा के बिना शांति नहीं, विश्वास के बिना विकास नहीं और शान्ति व विकास के बिना भविष्य नहीं
भंडारे वाले बाबा” को हरिद्वार पुलिस ने दी सम्मानजनक अंतिम विदाई
SSP हरिद्वार के निर्देश पर आगामी कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत यातायात पुलिस का सम्मेलन आयोजित