
हरिद्वार।
जनपद हरिद्वार कोतवाली रानीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुमन नगर से लापता हुई दो किशोरियों को सकुशल बरामद कर लिया है। 24 घंटे के भीतर लापता किशोरियों को बरामद करने पर सुमन नगर वासियों ने रानीपुर पुलिस की प्रशंसा की है।
कोतवाली रानीपुर इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि ओम प्रकाश व सुनील पाल निवासी सुमन नगर ने रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि उनकी दो नाबालिग बेटियों को आरोपी शाहरुख और उसका अज्ञात दोस्त बहला-फुसलाकर भगा ले गए हैं। मामला दो अलग-अलग समुदाय का होने के कारण से रानीपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरन्त ही किशोरियों की तलाश में कई टीम तैयार करके लापता किशोरियों की बरामदगी के लिए भेजी थी, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इंदिरा चौक के पास गली नंबर 5 स्थित उमर मस्जिद, थाना मंडी जिला सहारनपुर से आरोपी शाहरुख और मोबीन को गिरफ्तार कर लिया है, दोनों किशोरियों को भी सकुशल बरामद कर लिया है जांच में एक अन्य आरोपी पारस का नाम भी सामने आया है जल्दी ही उसकी गिरफ्तारी भी की जाएगी।

More Stories
365 दिन अन्नक्षेत्र सेवा
भारतीय जनता पार्टी महानगर सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ SIR प्रक्रिया में बाधा डालने के कांग्रेस के प्रयासों के खिलाफ भाजपा का जोरदार प्रदर्शन
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ