देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा होली के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों, मीडिया तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों तथा अधिकारियों ने भागीदारी कर मुख्यमंत्री को होली की बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आत्मीयता के साथ सभी से मिले तथा होली की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने उमंग और आपसी सौहार्द के पर्व को आपसी सद्भाव तथा भाईचारे के साथ मनाने की सभी से अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति आपसी भाईचारे का संदेश देती है। होली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख शांति एवं समृद्धि के साथ खुशहाल जीवन की भी कामना की।


More Stories
डॉ. माया को ओमप्रकाश वाल्मीकि स्मृति सम्मान, दून में सातवें स्मृति साहित्य सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में आपराधिक तत्वों के लिए बुरा सपना साबित होती हरिद्वार पुलिस
कुम्भ मेला-2027 को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस की व्यापक तैयारियां, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एवं एडीजी प्रशासन की संयुक्त अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक