
हरिद्वार। शांति प्रकाश सेवा धाम आश्रम निकट शिवमूर्ति मायापुर हरिद्वार में सूरत से मंदबुद्धि बच्चों को गंगा स्नान हेतु मावजत पेरेंट्स एसोसिएशन रिटायर्ड पर्सन चैरिटेबल ट्रस्ट सूरत के माध्यम से उन्हें भ्रमण हेतु तथा मां गंगा में स्नान कराने हेतु लाया गया इस अवसर पर शांति प्रकाश सेवा धाम आश्रम द्वारा उनके रहने भोजन आदि की व्यवस्था की गई इस अवसर पर बोलते हुए स्वामी मोहन प्रकाश जी ने कहा ईश्वर ने जिन्हें सामर्थ वान बनाया है उन्हें ऐसे बुद्धि से मंदबुद्धि दिव्यांग लोगों की बच्चों की मदद करनी चाहिए क्योंकि ईश्वर ने आपको ऐसी परम विभूतियों की सेवा का अवसर प्रदान किया है जो आपकी तरह पूर्ण शरीर होते हुए भी अपूर्ण है चाहे वह कम ही हो लेकिन ऐसे लोग न तो किसी का बुरा करते हैं न बुरा सोचते हैं वह भला बुरा सोचने की क्षमता में नहीं होते इसलिए ऐसे महान विभूति लोग सेवा के पात्र होते हैं जिनके अंदर छल कपट भेदभाव अपना पराया की परख नहीं होती वह सभी पर एक समान विश्वास करते हैं वे सभी को एक समान दृष्टि से देखते हैं पावन नगरी हरिद्वार सूरत की धरती से आने वाले इन मंदबुद्धि दिव्यांग बच्चों का अभिनंदन है स्वागत है कि उन्होंने हरिद्वार की पावन धरा पर आकर हरिद्वार वासियों को अपनी सेवा करने का सौभाग्य प्रदान किया इस अवसर पर बोलते हुए वरिष्ठ कोतवाल श्री कालीचरण जी महाराज ने कहा बड़ा ही सौभाग्यशाली होता है वह जिसे किसी की सेवा करने का अवसर मिले सूरत से मंदबुद्धि दिव्यांग बच्चों को लाकर उन्हें गंगा स्नान कराने तथा भ्रमण कराने का सौभाग्य जिन्हें मिला है वह बड़े ही भाग्यशाली है ऐसा सौभाग्य हर किसी का नहीं होता इस अवसर पर श्री रमेश भाई नीलेश भाई रशीद भाई जगदीश भाई किशोर भाई सहित अनेकों सेवाभावी लोग इन बच्चों की सेवा हेतु गुजरात से इनके साथ आए हुए हैं शांति प्रकाश सेवा धाम आश्रम का भी धन्यवाद प्रदान किया जिन्होंने इनकी निस्वार्थ भाव से सेवा तथा रहने की व्यवस्था की

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण