
हरिद्वार। गर्मी आते ही जनपद हरिद्वार मे बिजली कटौती का शिलसिला शुरु हो गया है। ज्वालापुर शहर में बिजली बिभाग के अधिकारियों की ओर से लापरवाही बरती जा रही। रात्रि एवं दिन किसी भी समय बिजली की कटौती कर देते है। कोई निश्चित समय नहीं है
बताते चले कि ज्वालापुर की रहीशी कालोनियों को छोड़ कर अन्य कालोनियो मे काटौती की जाती है । ज्वालापुर क्षेत्र की बिजली की ज्यादा कटौती की जाने वाली कालोनियो मे कड़छ, अहबाब नगर, आदि इलाकों में प्रतिदिन रात्रि एवं दिन दो से तीन घंटे बिजली के आने जाने का सिलसिला जारी है।
आमजन द्वारा शिकायत निवारण केंद्र के फोन पर बात की गई वहां बैठे लोगों ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया कि बिजली क्यों काटी जा रही है।
आमजन मे गर्मी की वजह से बिजली काटे जाने से उदासीनता दिखने लगी है।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत पुलिस टीम ने 01 शराब तस्कर को धर दबोचा
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की वारंटियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
हरिद्वार पुलिस का गौकशी के खिलाफ कड़ा प्रहार