
देहरादून।
उत्तराखंड में पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे को लेकर चल रहे विचार पर प्रदेश भर की निगाहें हैं। यह मामला पहले कैबिनेट में आ चुका है, जिसके बाद इस पर कमेटी को इसे विचार के लिए भेजा गया है। हालांकि, सबके बावजूद सरकार के शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने साफ कर दिया है कि पुलिस कर्मियों के वेतन से जुड़े इस मामले पर वित्तीय हालात को देखकर भी निर्णय लिया जाएगा। उत्तराखंड में पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे के विषय पर राज्य सरकार इन दिनों मंथन में जुटी है। उम्मीद की जा रही थी कि 1 दिन पहले हुई कैबिनेट की बैठक में इससे जुड़ा प्रस्ताव विचार के लिए लाया जाएगा। लेकिन कमेटी के निर्णय के साथ यह मामला कैबिनेट में नहीं आ पाया है। उधर, राज्य पुलिस कर्मियों के वेतन से जुड़े इस मामले में सरकार सभी पक्षों को देख रही है। एक तरफ पुलिस कर्मियों की मांगों को पूरा करने के प्रयास हैं। वहीं, दूसरी तरफ राज्य में वित्तीय स्थितियों को भी देखा जा रहा है। ऐसे हालातों में यह साफ है कि प्रदेश में पुलिस कर्मियों को बढ़े हुए ग्रेड पे का फायदा मिलना मुश्किल दिख रहा है। हालांकि, इन स्थितियों को संभालने के लिए राज्य सरकार पुलिस कर्मियों को प्रमोशन में लाभ देने पर भी विचार कर रही है ताकि पुलिस कर्मियों के प्रमोशन में कोई परेशानी न आए और प्रमोशन मिल सके।

More Stories
मुख्यमंत्री से लोकसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने शिष्टाचार भेंट की
मुख्यमंत्री धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट, पर केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया
भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में एक निजी होटल में आयोजित “अमर उजाला संवाद” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया