
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के तहसील भटवाड़ी अंतर्गत गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास हुए बस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को तेजी से राहत-बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल एवं अपर मुख्य सचिव से भी फोन पर वार्ता कर घटनास्थल पर चल रहे राहत बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, मेडिकल टीमों को मौके पर भेजा गया है। राहत कार्यों के लिए आवश्यकता पड़ने पर देहरादून में हेलीकॉप्टर को तैयार रखने के लिए कहा है।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार”अभियान’के तहत नशा बेचने वालों पर प्रहार
छात्राओं के साथ छेड़छाड़ प्रकरण में प्रोफेसर गिरफ्तार
ज्वालापुर पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने पर 02आरोपियों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही