सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग उत्तराखंड के उपनिदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने अपने अधिवक्ता किशन कुमार गोयल के द्वारा न्यूज़ पोर्टल श्रमिक मंत्र के पत्रकार आलोक शर्मा को एक करोड़ रुपए का मानहानि का नोटिस दिया गया है। मनोज कुमार श्रीवास्तव का आरोप है कि न्यूज़ पोर्टल श्रमिक मंत्र द्वारा उनकी छवि को खराब करने के लिए झूठ और अनर्गल और बाबुनियाद आरोप लगाते हुए पोर्टल पर न्यूज़ प्रसारित की गई है। जिससे उनकी छवि समाज में खराब एवं मानहानि हुई है। नोटिस में न्यूज़ पोर्टल को हिदायद दी गई है कि वह नोटिस मिलने के 7 दिन के भीतर मेरे क्लाइंट मनोज श्रीवास्तव को एक करोड़ रुपए देकर उसकी रसीद प्राप्त कर ले या सार्वजनिक रूप से माफी मांग कर खबर का खंडन करे, नहीं तो मेरा क्लाइंट आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र होगा।




More Stories
कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, तैयारियां धरातल पर तेज
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने जनपद की हालिया घटनाओं, राहत कार्यों और बुनियादी ढांचे की अद्यतन स्थिति रिपोर्ट जारी की
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार