
हरिद्वार। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुश्री ज्योति साह मिश्रा ने शुक्रवार को बहादराबाद ब्लॉक स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय टाइप वन और टाइप फोर रानीमाजरा का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में छात्राओं द्वारा हस्तशिल्प कला से झूले ,बैग इत्यादि सामग्री बनाई जा रही है । राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष को विद्यालय की टाइप फोर की वार्डन ने छात्रावास में मरम्मत कार्य, चारदीवारी निर्माण आदि के संबंध में अवगत कराया, जिसके लिए उन्होंने तुरंत सक्षम अधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होंने टाइप फोर छात्रावास में स्वीकृत अनुदेशिका के पद के अनुसार तैनाती करने हेतु शिक्षा विभाग को निर्देशित किया । स्कूल में खाद्य पदार्थ सही तिथि के मिले, सफाई व्यवस्था दुरुस्त मिली। कस्तूरबा गांधी विद्यालय रानी माजरा में पढ़ रहे टाइप वन और और टाइप फोर में 150 बालिकाओं से बातचीत भी की और उनसे उनकी परेशानियों के बारे में पूछा। स्थिति संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान उप शिक्षा अधिकारी दीप्ति यादव, बाल विकास परियोजना विभाग से गीतिका , राजस्व उप निरीक्षक ऋषिपाल, वार्डन तनु चौहान, वार्डन सुनीता एवम छात्रावास कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

More Stories
नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023: महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल : कुसुम कंडवाल
मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री ने डी०ए०वी० पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में प्रतिभाग करते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित किया