
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में व्यासी जल विद्युत परियोजना की 220 केवी लाइन निर्माण के दौरान पछवादून के बिन्हार क्षेत्र, जाखन के 17 प्रभावित कृषकों को भूमि एवं वृक्षों के मुआवजे के रूप में कुल 11 लाख 88 हजार 70 रूपये के चेक प्रदान किए।
प्रभावित किसानों ने 16 अगस्त को अतिवृष्टि और भूस्खलन की वजह से जान-माल के नुकसान से बचने के लिए प्रशासन द्वारा शीघ्र व्यवस्था करवाने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। प्रबंध निदेशक पिटकुल श्री पी.सी. ध्यानी ने बताया कि पावर ग्रिड से ई.आर.एस. टावर मंगाकर व्यासी परियोजना से उत्पादित 120 मेगावाट विद्युत की निकासी हेतु सुरक्षात्मक वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। ई.आर.एस. टावर से ऊर्जा निकासी में 14-15 दिन का समय लगने की सम्भावना है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल उपस्थित थे।

More Stories
परिवहन सहायक निरीक्षकों एवं परिवहन आरक्षियों को सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया
ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सिडकुल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान