
हरिद्वार। एक नर्स ने छेड़छाड़ और अभद्रता के आरोप पूर्व सीएमओ और लिपिक पर लगाए हैं। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
भगवानपुर थानाध्यक्ष राजीव रौथाण ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुछ माह पहले एक नर्स कार्यरत थी। आरोप है कि तत्कालीन सीएमओ और लिपिक ने शारीरिक और यौन उत्पीड़न करने के साथ ही अंगों को स्पर्श किया। नर्स का आरोप है कि वह इस मामले में शिकायत लेकर पुलिस के पास भी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली।
थानाध्यक्ष ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर एक नर्स की ओर से तत्कालीन सीएमओ डॉ. खगेंद्र सिंह और लिपिक विनोद कुमार के खिलाफ छेड़छाड़ समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि केस दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। डॉ. खग्रेंद सिंह विभाग से हरिद्वार सीएमओ पद से रिटायर हो चुके हैं। उनका कहना है कि मामले में विभागीय जांच चल रही है।

More Stories
मै0 अवनी स्टोन क्रेशर का आज औचक निरीक्षण किया
जनपद के समस्त नगर निकायों के अधिकारियों एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई
आईएचईटी परिसर में बहुउद्देशीय हाल, इंडोर गेम्स एवं सभागार के स्थायी निर्माण कार्यो का डीएम ने किया निरीक्षण