
उत्तराखंड सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों के लिए बस यात्रा की विशेष व्यवस्था की है। बुधवार रात 12 बजे से महिलाएं रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। आदेश जारी करते हुए कहा कि यूपी के हिस्से में यात्रा पर भी किराए में छूट मिलेगी।
राज्य की महिलाओं को बुधवार की रात 12 बजे से उत्तराखंड रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का मौका मिलेगा। परिवहन निगम ने मंगलवार को इसका आदेश जारी कर दिया। महिलाओं को न केवल उत्तराखंड बल्कि उन बसों में भी यह लाभ मिलेगा, जो यूपी या अन्य राज्यों से होकर जाती हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो दिन पूर्व इसकी घोषणा की थी।
परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन की ओर से सोमवार को सभी मंडलीय प्रबंधक, उप महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधकों को रक्षाबंधन में महिलाओं को किराए में छूट का आदेश भेजा गया। इसमें उन्होंने बताया कि 30 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के भीतर निशुल्क यात्रा का मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड रोडवेज की जो बसें यूपी से होकर आएंगी, वहां भी निशुल्क यात्रा रहेगी। इसके लिए कंडक्टरों को ई-टिकट मशीन से शून्य राशि का टिकट जारी करने को कहा गया है।

More Stories
भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर देहरादून की जिला मासिक बैठक आयोजित की गई
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
नगर निगम हॉल में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल की अध्यक्षता में एसपीओज की बैठक आयोजित