
हरिद्वार:
हरिद्वार में कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत मरीजों के बेहतर इलाज के लिये जनपद में अनेक डी0सी0 एच0सी0(डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेण्टर) का संचालन किया जा रहा है, जिसके क्रम में पावन धाम आश्रम स्थित कुम्भ मेला द्वारा स्थापित आधार चिकित्सालय का संचालन उत्तराखण्ड सरकार और पतंजलि योगपीठ के सहयोग से किया जा रहा है। इस चिकित्सालय में कोविड-19 के द्वितीय चरण में काफी संक्रमित लोगों का सफल उपचार किया गया। वर्तमान में जनपद में संक्रमण की घटती दर को देखते हुये, आधार चिकित्सालय में कोविड-19 का कोई भी मरीज भर्ती न होने, अस्थाई निर्माण होने, आगामी मानसून सत्र के दृष्टिगत इस चिकित्सालय को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि पतंजलि के माध्यम से अपना सहयोग शुरू से दिया जा रहा था, उसी दिशा में पतंजलि योगपीठ बाबा बर्फानी अस्पताल के संचालन हेतु ₹ 51 लाख (रूपये इक्यावन लाख) की धनराशि का सहयोग करेगी। इसके अतिरिक्त गुरूकुल परिसर में 80 बेड का कोविड-19 के उपचार हेतु डी0सी0एच0सी0(डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेण्टर) विगत माह में केन्द्रीकृत ऑक्सीजन व्यवस्था हेतु निर्माणाधीन थी, वह अब पूर्णकर अन्य संसाधनों के साथ विकसित कर दी गयी है। यह जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी हरिद्वार द्वारा दी गयी है।

More Stories
हरिद्वार पुलिस के द्वारा हरीकीपैडी क्षेत्र में 20 भिक्षुकों के विरुद्द भिक्षुक अधिनियम में 20 अभियोग पँजीकृत कर की गई आवश्यक कार्यवाही
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने नवाचार और समावेशिता पर 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया: कहा, सर्वोत्तम प्रथाएं भारत के स्वास्थ्य भविष्य को आकार दे रहीं हैं
केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सुदृढ़ पहाड़ी सड़कों के लिए भूस्खलन शमन पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित किया