
जनपद देहरादून ऋषिकेश शहर के भरत विहार निवासी एक युवक की पत्नी घर से सामान की खरीदारी के लिए बाजार निकली थी। धर्म नगरी ऋषिकेश में विवाहेत्तर संबंधों का एक नया मामला सामने आया। लेकिन बाजार की जगह एक युवक के साथ हरिद्वार रोड स्थित होटल पहुंच गई। पति को इसका पता चला, तो वह साथियों संग होटल पहुंच गया। वहां पत्नी एक कमरे में युवक के साथ मिल गई। इस पर पत्नी के साथ मिले आरोपित युवक ने हिमाकत करते हुए महिला के पति के साथ मारपीट भी की। अब पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक पर मुकद्मा दर्ज कर लिया है। आरोपित ने खुद को अधिवक्ता बताया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भरत विहार ऋषिकेश निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को उसकी पत्नी घर से बाजार के लिए सामान की खरीदारी करने की बात कहकर निकली थी। लेकिन करौली राजस्थान निवासी रेखा सिंह मीना के साथ हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में पहुंच गई। शक होने पर पति भी पीछा करते हुए होटल पहुंच गया। मौके पर पहुंचकर पत्नी से यहां पहुंचने का कारण पूछा तो रेखा सिंह भड़क गया।
आरोप है कि रेखा सिंह ने गाली-गलौच करते हुए महिला के पति से हाथपाई शुरू कर दी। खुद को अधिवक्ता बताते हुए धमकी भी दी। कोतवाल खुशी राम पांडे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस ने किया बड़ा भंडांफोड़
जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण के उदेश्य से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन सुनवाई/जन संवाद कार्यक्रम
वसुधैव कुटुंबकम् हमारी सनातन परंपरा की आत्मा है” : मंत्री सुबोध उनियाल