
हरिद्वार। सांसद राज्य सभा श्रीमती कल्पना सैनी द्वारा आदर्श गांव के तहत अंगीकृत ग्राम दल्लावांला में सांसद राज्य सभा तथा मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन के निर्देशों पर 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के दौरान विकास खंड खानपुर की टीम द्वारा गांव की सहभागिता से ग्राम मे नालों की वृहद सफाई अभियान के साथ-साथ डेंगू एवं अन्य जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु आंगनवाड़ी केंद्र सहित समस्त सार्वजानिक स्थानों पर छिड़काव किया जा रहा है।
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े कार्यक्रम का संचालन प्रभारी खंड विकास अधिकारी श्री जोगेंद्र सिँह राणा और ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, प्रधान एवं अन्य ग्राम वासियों के सहयोग से किया जा रहा है।

More Stories
गुप्त नवरात्रि शक्ति साधना का पावन पर्व, दुर्लभ योग में होगा शुभारंभ : स्वामी रामभजन वन महाराज
मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की
आयुर्वेदिक एवं यूनानी औषधि निर्माताओं को e-Aushadhi.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन लाइसेंस प्रक्रिया का दिया गया प्रशिक्षण