
हरिद्वार। श्री विनय शंकर पाण्डेय सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल मण्डल की माताजी श्रीमती अमरावती देवी पांडेय की अस्थियां शुक्रवार को वीआईपी घाट पर पूरे विधि विधान के साथ गंगा में प्रवाहित की गई।
उल्लेखनीय है कि श्री विनय शंकर पाण्डेय की माताजी श्रीमती अमरावती देवी पांडेय का 89 वर्ष की उम्र में प्रयागराज में विगत 10 सितंबर,2023 को देहांत हो गया था।
सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल मण्डल शुक्रवार को प्रयागराज से हरिद्वार पहुँचे, जहाँ उन्होंने वीआईपी घाट पर पूरे विधि विधान के साथ अपनी माता श्रीमती अमरावती देवी पांडेय की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की।
अस्थियां प्रवाहित करते समय उनके साथ उनकी पत्नी अपर जिला जज सहारनपुर श्रीमती अपर्णा पांडे और पुत्र श्री अविरल शंकर पांडे, पुत्री सुश्री विदुषी पांडे भी मौजूद थे।
इस मौके पर जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल, नवनियुक्त एसएसपी श्री प्रमेन्द्र डोभाल, वीसी एचआरडीए श्री अंशुल सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता और जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी सहित कई पदाधिकारी एवं आला अधिकारी मौजूद रहे।
श्रीमती अमरावती देवी पांडेय का अस्थि विसर्जन विधि-विधान के साथ तीर्थ पुरोहित पंडित शैलेश मोहन ने कराया।

More Stories
मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए किसी भी दशा में कूड़ा-कचरा गंगा नदी में न जाए : जिलाधिकारी
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
भाजपा महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में “सेव फ्यूल, सेव नेशन” अभियान का भव्य शुभारंभ