
हरिद्वार। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशन में, डेंगू के इलाज में रक्त की आवश्कता को देखते हुये जनपद के आठ स्थानों- मदरहुड यूनिवर्सिटी रूड़की, क्वाड्रा नर्सिंग हास्पिटल एण्ड आयुर्वेद कालेज, रुड़की इंजीनियरिंग कालेज रूड़की , ऋषिकुल आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय, स्वामी भूमानंद नर्सिंग कालेज, केयर नर्सिग कालेज हरिद्वार, गर्ग डिग्री कालेज, हरिद्वार रोड लक्सर तथा आरोग्यम, हास्पिटल भगवानपुर में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिनमें स्वयंसेवी संस्थाओं सहित लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।
जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने रक्तदान की महत्ता का उल्लेख करते हुये कहा कि रक्तदान को महादान की संज्ञा दी गयी है। उन्होंने सभी रक्तदानकर्ताओं का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

More Stories
नाबार्ड उत्तराखण्ड क्षेत्रीय कार्यालय में 45वाँ स्थापना दिवस समारोह आयोजित
देहरादून महायोजना-2041 : सातवें दिन जीआरडी यूनिवर्सिटी में उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे भविष्य के दून की विकास रूपरेखा से जुड़े सुझाव
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, विधौली और रानीपोखरी में पांच निर्माण सील