October 22, 2026

डॉ भीमराव अंबेडकर एकता मंच ने किया हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का स्वागत

हरिद्वार। डॉ भीमराव अंबेडकर एकता मंच द्वारा हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को एशियाई गेम में कांस्य पदक मिलने पर मंच के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने वंदना कटारिया को उनके निवास स्थान पर जाकर बाबा साहब की प्रतिभा बैठकर एवं गुलदस्ता देखकर और शॉल उड़ा कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर वंदना कटारिया ने कहा है कि हमारे समाज के गरीब प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को खेल के लिए आगे आकर देश सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश में हर क्षेत्र में महिला ईमानदारी व निष्ठा से कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर की ही देन है जो आज मैं यहां तक पहुंची हूं पुराने समय में महिलाओं को ना तो पढ़ने का अधिकार था ना खेलने का अधिकारथा, पूरे देश की महिलाएं बाबा साहब की आभारी रहेगी उन्हीं के संविधान के अनुसार ही सभी लोगों समानता का अधिकार मिलता है। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष तीरथ पाल रवि ने कहा कि पूरे देश में रविदास समाज का नाम रोशन करने वाली वंदना कटारिया ऐसे ही देश के लिए और समाज के लिए खेलता रहे और दिन पर दिन तरक्की करती रहें। उन्होंने कहा देश की महिलाओं को वंदना कटारिया से प्रेरणा कर समाज के अधिकतर बच्चों को खेल कूद के मैदान में आकर देश सेवा करनी चाहिए जिससे बच्चा कक्षा एक से ही खेलकूद में निपुण हो सके और देश दुनिया में भारत का परचम लहर सके। ऐसे कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं को सामाजिक स्तर पर एवं राजनीतिक स्तर पर सम्मानित करना चाहिए। जिससे छात्र-छात्राओं का मनोबल बड़े। इस अवसर पर सी0पी0 सिंह, विजयपाल, अजीत कटारिया, सतपाल शास्त्री, शेखर कटारिया, राजवीर कटारिया, हरपाल मौर्य, प्रकाश चंद, चरण सिंह, नरेश कुमार, अशोक कुमार, मास्टर जसपाल, यशदीप सिंह आदि लोग प्रसिद्ध रहे।

You may have missed