
हरिद्वार। जान से मारने की नियत से युवक पर गोली चलाने वाले मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। है। पुलिस ने आरोपित के पास से तमंचा व तीन कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक 15 सितम्बर को मंगलौर कोतवाली में विक्रांत निवासी झबरेड़ा ने अपने दोस्त पर अज्ञात बदमाशों द्वारा जान से मारने की नीयत से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के संबंध में कोतवाली मंगलौर में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस घटना के बाद से आरोपित की तलाश में जुटी थी।
पुलिस ने आज घटना के मुख्य आरोपित सनी उर्फ दाऊद पुत्र कैलाश चंद्र निवासी ग्राम मुलाना कोतवाली मंगलौर हरिद्वार को एक तमंचा व 03 कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

More Stories
लक्सर में आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक सम्पन्न, उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
भारतीय सेना की कोर ऑफ़ इंजीनियर्स के माउंट त्रिशूल पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखाई
अपर जिलाधिकारी ने सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश