
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक घर में अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि मौके से दो महिलाएं व एक पुरुष फरार हैं। सभी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र के अंसारी मस्जिद के निकट एक घर में चकला चलाए जाने की सूचना क्षेत्रवासियों द्वारा पुलिस को मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस जब उक्त घर पर छापेमारी की तो वह से पुलिस को दी महिलाएं व एक पुरुष अनैतिक देह व्यापार करते हुए पकड़ा। जबकि पुलिस को देख घर का मुखिया शहरुम अली पुत्र शमशेर अली व उसकी पत्नी मीना पत्नी शहरूम व एक अन्य आरोपी महिला सोनी पुत्री शाहरूम अली मौके से फरार हो गए।
पूछताछ में पकड़े गए तीनों आरोपियों ने अपने नाम अरशद अली पुत्र शमशेर अली निवासी पुरानी सब्जी मंडी कोतवाली ज्वालापुर,राधिका पुत्री रवींद्र पत्नी अंकित निवासी मोहल्ला कड़च ज्वालापुर व विशाखा चौहान पुत्री सुदामा चौहान निवासी गली नंबर 3 शास्त्री नगर ज्वालापुर बताए। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अनैतिक देहव्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। वहीं फरार तीन अभियक्तों की तलाश जारी है

More Stories
मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए किसी भी दशा में कूड़ा-कचरा गंगा नदी में न जाए : जिलाधिकारी
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
भाजपा महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में “सेव फ्यूल, सेव नेशन” अभियान का भव्य शुभारंभ