
हरिद्वार।
कोरोना संक्रमण के बीच अब डेंगू के डंक को रोकने की जिला प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती आ गई है। डेंगू की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी सी रविशंकर ने प्रत्येक कार्यालय में आदेश जारी कर कहा है कि सभी अपने कार्यालय परिसर तथा जनपद में विभागों की परिसंपत्तियों में कहीं पर भी पानी का जमाव ना होने दें, पानी की टंकी व नालियों की नियमित सफाई एवं आवश्यक दवाओं का छिड़काव कराते रहें ,
जिलाधिकारी ने सभी कार्यालयों में प्रत्येक सप्ताह ये कदम उठाने के निर्देश जारी किए हैं साथ ही माह की 15 तारीख और 30 तारीख को सभी कार्यालयों से रिपोर्ट बनाकर देने को कहा गया है, सभी को चेताया भी गया है कि अगर इन आदेशों का पालन नहीं किया जाएगा तो आपदा एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

More Stories
श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से आपसी सद्भाव, अनुशासन और शांति बनाए रखने की अपील की
जिलाधिकारी ने की श्री केदारनाथ धाम मास्टर प्लान एवं निर्माणाधीन वैकल्पिक पैदल यात्रा मार्ग के कार्यों की समीक्षा
17 से 26 जून तक चलेगा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’, जनपद में होंगे व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम