
हरिद्वार।एक फैक्ट्री में आग लगने के कारण लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी की आधा दर्जन गाडि़यों का आग बुझाने में इस्तेमाल करना पड़ा। गनीमत रही की इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के मुताबिक जनपद के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित देवबंद रोड के शिव शक्ति भुवन फेक्स पैकिंग कट्टे बनाने की फैक्ट्री में मंगलवार की सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगते ही लोगों ने दमकल की टीम को आग लगने की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आसपास की दमकल की गाडि़यों को भी मौके पर बुलाया।
आधा दर्जन से अधिक गाडि़यों के सहारे दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही की इस अग्निकांड़ में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना रहा है। सीओ मंगलौर बीएस चौहान का कहना है कि आग लगने के कारण लाखों के नुकसान हुआ है किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जाच कर रही है।

More Stories
बीच एशियाई गेम्स में रजत पदक विजेता यथार्थ देशलाल को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया सम्मानित
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल क्रियान्वयन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक की गई आयोजित