
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्बियाल के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को राजाजी टाइगर रिज़र्व की बेरीवाडा रेंज की सैधली पश्चिमी बीट में कक्ष संख्या 3a में स्थित अवैध धार्मिक संरचना को प्रशासन , वन विभाग (राजाजी टाइगर रिजर्व) व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ध्वस्त कर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किया गया। यह अवैध धार्मिक सरंचना डालूवाला मजबता के निकट स्थित थी । इस अवसर पर उप जिलाधिकारी हरिद्वार अजयवीर सिंह, नायब तहसीलदार यूसुफ अली मय क्षेत्रीय कानूनगो, वार्डन राजाजी टाइगर रिजर्व मय वन विभाग टीम, थाना सिडकुल टीम उपस्थित थे।

More Stories
उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने हरीश अधिकारी
अधिकारी उद्योग बन्धुओं की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें: शाशनी
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना