
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में हरिद्वार पुनर्विकास परियोजना के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल के साथ कुम्भ स्नान पर्वो तथा कांवड़ में श्रद्धालुओं की संख्या, कनखल वाले क्षेत्र, सती कुण्ड, दक्ष मन्दिर, रोड़ी वेलवाला क्षेत्र, हाईवे का किस तरह से बेहतर उपयोग किया जा सकता है, आस्था पथ, म्युजियम की स्थापना, तेज चलने वाले वाहनों के लिये अलग से आउटर रिंग रोड का निर्माण, मंशादेवी पहाड़ी का ट्रीटमंेट, हिलबाईपास की मरम्मत, आस्था वाले केन्द्रों के आसपास जुटने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुये उस अनुसार सुविधायें विकसित करना आदि विभिन्न पहलुओं पर हरिद्वार पुनर्विकास परियोजना में चयनित कंसलटेंट फर्म के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर एसडीएम श्री अजय बीर सिंह, श्री विकास सहित हरिद्वार पुनर्विकास परियोजना के पदाधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
महिला कल्याण विभाग द्वारा जिला उधम सिंह नगर मे जागरूकता अभियान चलाया गया
संत गुरु रविदास जी का समरसता का संदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत : रामपाल सिंह
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश