
हरिद्वार। 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बीएचईएल हरिद्वार में आज एक सद्भाव मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । स्थानीय शासन-प्रशासन के गणमान्य व्यक्ति, पत्रकारिता जगत के प्रतिनिधि, बीएचईएल के पूर्व वरिष्ठ अधिकारीगण तथा बीएचईएल के ग्राहक प्रतिनिधियों आदि ने अपनी गरिमामय उपस्थिति से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई । सद्भाव मिलन कार्यक्रम के मेजबान बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री टी. एस. मुरली ने, सभी अतिथियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं ।
परस्पर संवाद के दौरान श्री टी. एस. मुरली ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से, परस्पर सौहार्द की भावना को बल मिलता है । साथ ही उन्होंने बीएचईएल की विकास यात्रा में हमेशा अपना सहयोग देने वाले, विभिन्न विभागों तथा संस्थाओं की सराहना की । इससे पूर्व गणतंत्र दिवस समारोह समिति के अध्यक्ष श्री आलोक कुमार तथा सचिव श्री अजीत अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया ।
कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों के अतिरिक्त महाप्रबंधकगण, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, यूनियन, एसोसिएशन एवं फैडरेशन्स के प्रतिनिधि, गणतंत्र दिवस समारोह समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में बीएचईएल के अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे ।

More Stories
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश
गंगा में गंदा पानी गिरने की खबर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने लिया संज्ञान,सिटी मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों के साथ नई सोता नाले की टैपिंग व्यवस्था का किया गया स्थलीय निरीक्षण
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट