
हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद वासियों के मताधिकार का शत-प्रतिशत प्रयोग करने एंव नशे के दुष्प्रभाव से बचाव के लिए जागरूक एवम प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 28 फरवरी को अपरान्ह 2:00 बजे स्पोर्टस स्टेडियम रोशनाबाद में व्हील चेयर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे टीम सक्षम एंव टीम स्वावलंबन के बीच व्हीलचेयर क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा रहा है। क्रिकेट मैच का आयोजन जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि व्हीलचेयर क्रिकेट मैच काफी रोमांचकारी व चुनौतियों से परिपूर्ण होता है। उन्होंने जनता से अपील की कि नियत समय व स्थान पर पहुंचकर मैच देखने का लुत्फ उठा सकते हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री आवास पर रानीपुर (हरिद्वार) विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री आदेश चौहान ने शिष्टाचार भेंट की
परमार्थ निकेतन में शारदीय नवरात्रि पर माँ भगवती की उपासना, पूजन-अर्चन और विश्वकल्याण की मंगलकामना