
हरिद्वार। बहादराबाद ग्राम प्रधान नीरज चौहान ने आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि नियमानुसार ग्राम सभा की बैठक में सदस्यों ने पूर्ण बहुमत से भूमि को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया था। लेकिन कुछ लोग भूमि को लेकर अनर्गल बयानबाजी कर अपना स्वार्थ सिद्ध करना चाहते हैं। राजनीति से प्रेरित होकर वह लोग ग्रामीणों को भला नहीं होने दे रहे हैं। भूमि का विनिमय ग्रामवासियों के हितों को देखकर ही किया गया है। उन्होंने कहा कि भूमि पर खेती के अलावा स्वास्थ्य केंद्र, कन्या विद्यालय, खेल प्रबंधन, विवाह समारोह जैसे जनहित के कार्यो को किया जाएगा। पूर्व की भूमि की आकृति टेढ़ी मेढ़ी थी। मुख्य मार्ग से काफी दूर थी। ग्राम सभा को विनिमय में मिली भूमि मुख्य मार्ग इब्राहिमपुर स्थित है। मुख्य मार्ग रिंग रोड़ पर होने के चलते किसी भी सामाजिक व राजकीय कार्य में प्रयोग लायी जा सकती है। जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर ग्रामीणों को लाभ मिल सकेगा। यह विनिमय जनहित एवं ग्रामवासियों के हित में हुआ है। लेकिन कुछ अराजक तत्व राजनीतिक रंग देकर गांव का माहौल खराब करने में तुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। प्रैसवार्ता में समाजसेवी मोहन त्यागी, कृष्ण कुमार मौजूद रहे।

More Stories
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कृषकों को आश्वासन दिया गया
अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
क्यूआर कोड स्कैन कर मुख्यमंत्री के जन्मदिवस से जुड़ी तस्वीरें प्राप्त कर सकेंगे आमजन