
देहरादून। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग के समीप रैंतोली में हुए हादसे में एक और जान चली गई। देर रात एम्स में इलाज के दौरान एक घायल ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद अब हादसे में मृतकों की संख्या 15 पहुंच गई है। डाॅक्टरों के अनुसार एम्स लाने के बाद अभिषेक मीणा(18)पुत्र कैलाश चंद मीणा निवासी दिल्ली, धर्मेंद्र कुमार(23) पुत्र दिनेश राम, निवासी दिल्ली और शौनिक तनेजा(27) पुत्र सुरेश तनेजा, निवासी सोनीपत हरियाणा की मौत हुई है। गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात को नई दिल्ली से अलग-अलग जगह के 23 युवाओं का दल चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैकिंग के लिए रवाना हुआ था। शनिवार सुबह लगभग 11.30 बजे बदरीनाथ हाईवे पर वाहन रुद्रप्रयाग के समीप रैंतोली में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने अलकनंदा नदी के किनारे जा गिरा। हादसे में 10 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। दो की जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग और दो की मौत एम्स ऋषिकेश में हुई थी। हादसे में 15 लोग जान गवां चुके हैं।

More Stories
उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य (लिखित प्रकृति) परीक्षा 27 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 को किया जायेगा
ऑपरेशन प्रहार/कालनेमी के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना 2027 के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से शुरू