
श्री गीता आश्रम में गंगा दशहरा पर्व पर श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कृष्णायन परिवार दतिया द्वारा आयोजित कथा कार्यक्रम में भागवत प्रवक्ता पंडित राजेश्वर जी महाराज ने गंगा पापनाशक है यह जल नहीं अमृत है इसके आचमन मात्र से सब कष्ट दूर हो जाते हैं। और तीर्थ स्थल में भागवत कथा का विशेष महत्व है। कथावाचक ने भगवान श्री राम के सुंदर प्रसंगों का वर्णन करते हुए कहा भगवान राम का जीवन सदैव प्रेरणा दायक रहा है ।कथा श्रवण करने वाले महानुभावों में मुख्य यजमान गुप्ता परिवार डा दीपक गुप्ता चंद्र मित्र शुक्ला भानु मित्र शर्मा त्रिभुवन उपाध्याय राजेन्द्र चौहान एवं दतिया अन्य नगरों से श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित थे।

More Stories
असामाजिक तत्वों पर हरिद्वार पुलिस की पैनी नजर
मेला अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ से कोतवाली नगर हरिद्वार में नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा रक्षा बंधन के पावन अवसर पर सप्रेम रक्षासूत्र ग्रहण किया गया
सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई