October 23, 2026

कोतवाली के नये प्रभारी निरीक्षक राजेश शाह ने कार्यभार ग्रहण किया

हरिद्वार।

हरिद्वार कोतवाली के नये प्रभारी निरीक्षक राजेश शाह ने मंंगलवार को प्रभार संभाल लिया है। निवृत कोतवाल अमरजीत सिंह ने उन्हें प्रभार सौंपा। दायित्व संभालने के बाद नये कोतवाल राजेश शाह ने कोतवाली क्षेत्र में अपराध नियंत्रण व तीर्थ की गरिमा अनुरूप व्यवस्था को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार कोतवाली का दायित्व इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि विश्व प्रसिद्ध तीर्थ हर की पैड़ी इसी के अंतर्गत आता है। इसलिए इस क्षेत्र की पवित्रता व गरिमा बनी रहे, इसके लिए सभी का सहयोग लेकर काम किया जाएगा। इसी मौके पर निवृत कोतवाल अमरजीत सिंह को भी कोतवाली स्टाफ द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर उपनिरीक्षक दिनेश ग्वाड़ी, अरविंद रतूड़ी, संजीत कंडारी, लक्ष्मी मनोला, सुनील रावत, दिलबर सिंह कंडारी, पवन डिमरी आदि मौजूद रहे। ज्ञात रहे कि राजेश शाह जिले के तेजतर्रार पुलिस इंस्पेक्टरों में से हैं। उलझे हुए केसों को सुलझाने के लिए गठित होने वाली पुलिस टीम में उनका नाम प्रमुखता से शामिल रहता है।

You may have missed