
हरिद्वार,। किराना व्यापारी रामप्रकाश गोयल ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान भूमाफियाओं द्वारा उन पर झूठा मुकद्मा दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगायी है। पत्रकारवार्ता के दौरान रामप्रकाश गोयल ने बताया कि उन पर शत्रु संपत्ति बेचने का निराधार आरोप लगाकर झूठा मुकद्मा दर्ज कराया गया है। जिस शत्रु संपत्ति को उनके द्वारा बेचने का आरोप लगाया है। उस संपत्ति से उनका कोई संबंध नहीं है और ना ही उन्होंने वह संपत्ति बेची है। उन्होंने कहा कि मुकद्मा दर्ज करने से पूर्व पुलिस को पूरे मामले की जांच करनी चाहिए थी। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। जिससे सच्चाई सामने आ सके। झूठा मुकद्मा दर्ज होने के बाद से ही वह और उनका पूरा परिवार मानसिक परेशानी से जूझ रहा है। भूमाफियाओं से उन्हें व उनके परिवार को जानमाल का खतरा भी बना हुआ है।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस पर केनरा बैंक ने दिया ‘विकसित भारत’ का संदेश, मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान
एसआईआर कार्य के तीसरे चरण में दावों एवं आपत्तियों की प्रक्रिया का आयुक्त गढ़वाल मण्डल ने लिया जायजा
जनपद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया