
हरिद्वार । मंगलौर विधानसभा उप निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित सम्पन्न कराने हेतु मतदान कार्मिकों का द्वितीय रेण्डमाइजेशन जिला कार्यालय के एनआईसी सभागार में सम्पन्न हुआ। द्वितीय रेण्डमाइजेशन के माध्यम से 175 मतदान पार्टियों का गठन किया गया। इसके पश्चात माइको ऑब्जर्वरों के लिए प्रथम रेण्डमाइजेशन किया गया, जिसके माध्यम से 59 माईको ऑब्जर्वर चयनित किये गए।
रेण्डमाइजेशन के दौरान सामान्य प्रेक्षक सौरभ कुमार सुमन, जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह, रिटर्निंग ऑफीसर लक्ष्मीराज चौहान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीएल शाह सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
असामाजिक तत्वों पर हरिद्वार पुलिस की पैनी नजर
मेला अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ से कोतवाली नगर हरिद्वार में नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा रक्षा बंधन के पावन अवसर पर सप्रेम रक्षासूत्र ग्रहण किया गया
सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई