
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने वरिष्ठ पत्रकार और राज्य स्तरीय विज्ञापन अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष श्री राजेंद्र जोशी जी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति व शोकसंतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री जोशी का निधन उत्तराखण्ड में पत्रकारिता जगत को बङी क्षति है। सचिव सूचना श्री दिलीप जावलकर, महानिदेशक सूचना श्री रणबीर सिंह चौहान, अपर निदेशक डाॅ अनिल चंदोला सहित सूचना विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी श्री राजेन्द्र जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास में मनाई दीपावली, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम
एसपी ट्रैफिक/ क्राइम निशा यादव ने सोमवती अमावस्या स्नान पर्व में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ