
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने वरिष्ठ पत्रकार और राज्य स्तरीय विज्ञापन अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष श्री राजेंद्र जोशी जी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति व शोकसंतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री जोशी का निधन उत्तराखण्ड में पत्रकारिता जगत को बङी क्षति है। सचिव सूचना श्री दिलीप जावलकर, महानिदेशक सूचना श्री रणबीर सिंह चौहान, अपर निदेशक डाॅ अनिल चंदोला सहित सूचना विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी श्री राजेन्द्र जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

More Stories
तीरंदाजी हमारी प्राचीन खेल पद्धति है,जो शौर्यता एवं वीरता की प्रतीक-डॉ ललित नारायण मिश्र,मुख्य विकास अधिकारी
SSP हरिद्वार के नेतृत्व में नशा तस्करों पर पुलिस का लगातार प्रहार
पेड़ चलते हैं… हमने बोला और वह चल दिया हमारे साथ